जींद : मुठभेड़ के बाद रंगदारी मांगने के दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : मुठभेड़ के बाद रंगदारी मांगने के दो आरोपित गिरफ्तार


जींद, 04 जून (हि.स.)। एवीटी स्टाफ जींद ने सफीदों ढाबा सचांलक से रगंदारी मांगने के मामले में मुठभेड़ के बाद दो आरोपितों को काबू किया है। घायल आरोपित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उप पुलिस अधीक्षक जींद रिषभ सोढ़ी ने गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गुरूवार को एवीटी स्टाफ जींद के ईचांर्ज उप निरीक्षक यशवीर सिंह भिवानी रोड पर मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि गांव कुरड निवासी तपन व गांव ऐंचरा खुर्द निवासी गोवर्धन जो बादल ढाबा सफीदों के सचांलक से रंगदारी मांगने तथा रंगदारी न देने पर होटल में तोड़ फोड़ करने में वांछित हैं अपनी गाड़ी में सवार होकर बरवाला से ईक्कस बाईपास होते हुए सफीदों जाएंगे। उनके पास हथियार भी है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से नाकाबंदी शुरू कर दी और ईक्कस बाईपास पर रजबाहा के नजदीक बताई हुई गाड़ी आती दिखाई दी। जिस पर गाड़ी को रोकने का ईशारा किया गया। गाड़ी के चालक ने गाड़ी को रजबाहा की पटरी पर वापस घुमाने का प्रयास किया तो गाड़ी की सीधी टक्कर रजबाहा पर लगे सीमेंट के साइन बोर्ड पर जा लगी ओर गाड़ी रुक गई। गाड़ी में सवार दो व्यक्ति नीचे उतर कर भागने लगे तो उन्होंने अपने पास मौजूद असलहा से फायर कर दिया। जो यशवीर को पहनी हुई बुलेट प्रूफ जैकट में लगी। उप निरीक्षक यशवीर ने दोनों युवकों को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उन्होंन फिर फायर किया। जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपित पर फायर किया। गोली आरोपित के बाएं पैर में लगी और वह जमीन पर गिर गया। पुलिस पार्टी ने उसको काबू कर लिया। जिसकी पहचान सफीदों निवासी तपन के रूप में हुई। उसके पास से एक पिस्तौल 315 बोर दो रौंद मिले। दूसरे व्यक्ति को पुलिस टीम ने भाग कर काबू किया तो उसने अपना नाम गांव ऐंचरा खुर्द निवासी गोवर्धन बताया। दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना सदर जींद में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके घायल आरोपित तपन को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गोरतलब है कि तपन, गौवर्धन तथा 6-7 अन्य व्यक्तियों द्वारा गत 25 मई को बादल सैनी ढाबा पानीपत सफीदों रोड पर तोड़ फोड़ की थी और ढाबा मालिक से ढाबा चलाने के लिए 10 हजार रुपये प्रति सप्ताह देने की बात कही थी। ढाबा मालिक शुभम सैनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story