अपडेट ---हिसार में विनोद हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दाे गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अपडेट ---हिसार में विनोद हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दाे गिरफ्तार


अपडेट ---हिसार में विनोद हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दाे गिरफ्तार


पुलिस पर फायरिंग में गोली बुलेटप्रूफ जैकेट पर

लगी, जवाबी कार्रवाई में संदीप के पैर में लगी गोली

दोनों आरोपियों से हथियार व कारतूस बरामद, अदालत ने अनिल काे जेल भेजा

हिसार, 03 अक्टूबर (हि.स.)। विनोद हत्याकांड से

जुड़े आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम की भिवानी रोहिल्ला क्षेत्र में आरोपियों

से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुलिस टीम को देखकर सीधे फायरिंग शुरू

कर दी। फायरिंग में एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह सुरक्षित

रहा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी संदीप उर्फ फिल्मी के पैर में गोली लगी, वहीं

उसके साथी अनिल को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल संदीप को जिले के नागरिक

अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस निगरानी में उपचाराधीन है। पकड़े गए

अनिल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना में दर्ज केस

में आरोपी संदीप और अनिल के भिवानी रोहिल्ला क्षेत्र में किसी अन्य वारदात को अंजाम

देने की फिराक में होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम शुक्रवार रात काे मौके पर पहुंची

तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई

की, जिसमें संदीप के पैर में गोली लगी।

पुलिस ने मौके से आरोपी अनिल को काबू कर लिया।

उसके कब्जे से 315 बोर का पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, वहीं घायल आरोपी

संदीप के कब्जे से 30 बोर का पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और दो खोल बरामद किए गए। पुलिस

ने बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल कर लिया है।

संदीप पर दर्ज हैं 10 आपराधिक मामले

पुलिस जांच के अनुसार संदीप उर्फ फिल्मी के खिलाफ

विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत कुल 10 केस दर्ज हैं। इनमें लड़ाई-झगड़े, हत्या के मामले

में गवाह पर गोली चलाने, वर्ष 2015 में होंडा सिटी कार छीनने, अवैध हथियार रखने, वर्ष

2021 में हत्या, वर्ष 2022 में अवैध हथियार रखने तथा वर्ष 2026 के लड़ाई-झगड़े और विनोद

हत्याकांड से संबंधित मामले शामिल हैं। आरोपी अनिल पुलिस कस्टडी में है। उससे वारदात,

हथियारों की उपलब्धता, अन्य संभावित साथियों और किसी अन्य आपराधिक गतिविधि के संबंध

में पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने गंभीर परिस्थितियों

में साहस, सतर्कता और व्यावसायिक दक्षता के साथ कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम की सराहना

की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना कर्तव्य का निर्वहन

किया। बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण फायरिंग के दौरान पुलिसकर्मी सुरक्षित रहा। उन्होंने

कहा कि पुलिस संगीन अपराधों में संलिप्त और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाले

आरोपियों के खिलाफ कानून के दायरे में रहते हुए प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी। पुलिसकर्मियों

की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं

दी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story