जींद : सड़क हादसों में दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : सड़क हादसों में दो की मौत


जींद, 02 जून (हि.स.)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों दो लोगों को मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए। एक मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है।

संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर फरार वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पटियाला चौक के रेलवे पुल पर किसी तेजरफ्तार वाहन ने एक व्यकित को टक्कर मार दी। जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालात मे व्यक्ति को नागरिक अस्पताल लाया गया।

जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।

जहां पर व्यकित की मौत हो गई। मृतक के पास ऐसा कुछ नही मिला। जिससे उसकी शिनाख्त संभव हो सके। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह मे रखवा दिया है। शहर थाना के जांच अधिकारी भगवत दयाल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नही पाई है।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर,

गांव शिल्लाखेड़ी निवासी 50 वर्षीय राजबीर घर से कार्यवश पैदल सफीदों जा रहा था। गांव के बस अड्डे पर किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों द्वारा उसे नागरिक अस्पताल सफीदों ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना सफीदों पुलिस मे मृतक के बेटे शुभम की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story