सिरसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

WhatsApp Channel Join Now

सिरसा, 05 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के डबवाली उपमंडल क्षेत्र के गांव बिज्जूवाली के समीप अनियंत्रि कार पेड़ से टकराई गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को डबवाली के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान ऐलनाबाद निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। सोमवार को ऐलनाबाद से चार युवक कार में सवार होकर डबवाली की ओर जा रहे थे। रास्ते में गांव बिज्जूवाली के समीप कार अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे पेड़े से टकराई गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां आनंद कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। घायलों की पहचान पवन कुमार, गौतम व दिनेश के रूप में हुई है। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story