जींद : ज्यादा जरूरत हो तो ही फोरव्हीलर का प्रयोग करें : डा. मिड्ढा

WhatsApp Channel Join Now
जींद : ज्यादा जरूरत हो तो ही फोरव्हीलर का प्रयोग करें : डा. मिड्ढा


जींद, 15 मई (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहित अपील को साकार करते हुए शुक्रवार को अपने निवास स्थान से ई रिक्शा में सवार होकर जींद लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी कर्मियों को भी साथ में ई रिक्शा में बैठा कर ले गए। डा. मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने की अपील की थी। इस अपील को केवल शब्दों तक सीमित न रखते हुए उन्होंने इसे व्यवहार में उतारा। ई रिक्शा का उपयोग कर उन्होंने ईंधन बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

आमतौर पर सरकारी पदाधिकारियों को भारी सुरक्षा घेरे में आलीशान वाहनों में देखा जाता है लेकिन डा. मिड्ढा ने सादगी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सुरक्षा कर्मियों के साथ ई रिक्शा में यात्रा की। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है और उस आह्वान को हम पूरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि पूरे विश्व में ईंधन व कई अन्य तरह के क्राइसिस चल रहे हैं। पेट्रोल और सोने की खरीद को कम से कम करें। यह विश्व में ही क्राइसिस है। इस पर ध्यान दें। डा. मिड्ढा ने भी आमजन से आह्वान किया कि बहुत ज्यादा जरूरत हो तो ही बाहर निकले। प्रयास करें कि ई रिक्शा का प्रयोग करें। ज्यादा जरूरत हो तो ही फोरव्हीलर का प्रयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story