जींद : हर वर्ग के कल्याण के लिए किया जा रहा निरंतर कार्य : डा. कृष्ण मिड्ढा

WhatsApp Channel Join Now
जींद : हर वर्ग के कल्याण के लिए किया जा रहा निरंतर कार्य : डा. कृष्ण मिड्ढा


जींद, 20 मार्च (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा है कि अभी तक किसी भी पूर्व सरकार में किसी भी गांव में विकास कार्यों के लिए इतना पैसा नहीं दिया है, जितना वर्तमान सरकार ने गांव के चंहुमुखी विकास के लिए दिया है। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण आंचल का सवार्गिंण विकास किया जा रहा है। जिसका लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। सामूहिक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। सरकार के पास विकासात्मक कार्य हेतु धन की कोई कमी नहीं है।

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जींद में पांच अप्रैल को प्रस्तावित विकास एवं धन्यवाद रैली में निमंत्रण के लिए दौरे के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने गांव वासियों से आह्वान किया कि वे आगामी पांच अप्रैल को जींद में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास एवं धन्यवाद रैली में पहुंचे। मुख्यमंत्री इस दिन क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात देंगे। डा. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव पिंडारा, निर्जन, मांडो, मनोहरपुर, बरसाना, लोहचब, खूंगा, रायचंदवाला, तलोडा और खेड़ी तलोडा में मुख्यमंत्री की विकास रैली में पहुंचने के लिए न्यौता दिया। डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने गांव पिंडारा में 20 लाख रुपये की लागत से तैयार चार गलियों का उद्घाटन किया।

10 से 12 गांव के कलस्टर पर मिलिट्री की ट्रेनिंग देने के लिए सीडीएस खोला जाएगा : डा. मिड्ढा

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के 10 से 12 गांव के कलस्टर पर मिलिट्री की ट्रेनिंग देने के लिए सीडीएस खोला जाएगा। जिसमें गांव के होनहार विद्यार्थियों को लेफ्टिनेंट तक की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए गांव को 10 से 12 एकड़ भूमि देनी होगी। भूमि देने की शर्त पर इसकी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी पांच एकड़ भूमि उपलब्ध करवाने की शर्त पर गांवों में सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा। जिससे कि गांव के बिजली बिल की समस्या से निजात मिलेगी। इससे बिजली का बिल नाम मात्र आएगा। इस मौके पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, बीडीओ सुरेंद्र सिंह खत्री, एबीपीओ रेखा, निर्जन के सरपंच आजाद सिंह, जिया लाल, रामभगत शर्मा, टेकाराम कंडेला, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बबलू गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story