हिसार : प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरणा देने वाला : डॉ. आशा खेदड़
सेक्टर 33 में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
हिसार, 30 नवंबर (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरणा देने वाला व नए अनुभव वाला
होता है। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल में
हुए किए अपने हरियाणा दौरे का खासतौर से जिक्र किया है।
डॉ. आशा खेदड़ रविवार काे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के अवसर
पर पार्टीजनों से बातचीत कर रही थी। इस अवसर पर पार्टीजनों ने हिसार सिटी मंडल के बूथ
नंबर 12 पर सेक्टर 33 में यह कार्यक्रम सुना।
बूथ अध्यक्ष धर्मवीर पानू की अध्यक्षता
में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। प्रधान धर्मवीर
पानू ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनकर कार्यकर्ताओं
में उमंग और जोश का संचार हुआ। जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा ने बताया प्रधानमंत्री के मन की बात में
सर्दियों में पर्यटन को बढ़ावा देने, हर घर स्वदेशी, गीता जयंती, जी-20 सम्मेलन की
सफलता के बारे में, उदयपुर की बेहतरीन शिल्प कला एवं हस्तकला, महिला क्रिकेट विश्व
कप विजेता व अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम
में बूथ नंबर 12 के बूथ पालक धर्मसिंह खटकड़, बूथ अध्यक्ष धर्मवीर पानू, बीएलए बलबीर
भुंबक, बूथ सचिव राजेंद्र सपड़ा, व्हाट्सएप प्रमुख सरदार बलविंदर सिंह, सज्जन मित्तल,
बूथ सदस्य वीरसिंह, राव कृष्ण वर्मा, धर्मपाल कसवां व दिनेश घनघस आदि प्रमुख व्यक्तियों
और बूथ कार्यकारिणी मौजूद रही। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जिले के हर विधानसभा क्षेत्र
में हर बूथ पर प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सुना गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

