जींद : पटेल ने किया देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य: डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा

WhatsApp Channel Join Now
जींद : पटेल ने किया देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य: डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा


जींद, 31 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई । उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज उनकी जयंती पर आयोजित एकता दौड़ हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का एकजुट रहना बेहद जरूरी है।

डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रानी तालाब से शहीदी स्मारक तक एकता दौड़ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे तथा देशवासियों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश फैलाने का भरसक प्रयास करेंगे।

शपथ में सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और उनके योगदान को याद करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का भी संकल्प लिया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को नशे की बुराई से बचाने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित कर रही है। युवाओं को खेलों, सामाजिक गतिविधियों और अन्य सकारात्मक कार्यों से जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story