हिसार : संविधान की भावना के अनुरूप निष्पक्ष कार्य करें अधिकारी : जगजीत शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : संविधान की भावना के अनुरूप निष्पक्ष कार्य करें अधिकारी : जगजीत शर्मा


सत्ता के दबाव में आपकर विपक्ष को निशाना बनाना

बंद करें, हिसाब तय होगा

हिसार, 29 मई (हि.स.)। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय

प्रवक्ता पंडित जगजीत शर्मा ने कहा है कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को लोकतंत्र

की मर्यादा तथा संविधान की भावना के अनुरूप निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह

करना चाहिए। यदि कोई अधिकारी सत्ता के दबाव में आकर विपक्षी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं

अथवा उनके परिवारों को निशाना बनाने का कार्य करेगा, तो जनता सब देख रही है और समय

आने पर ऐसे अधिकारियों का पूरा हिसाब भी लिया जाएगा।

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित

जगजीत शर्मा ने शुक्रवार काे कहा कि सरकारें स्थायी नहीं होती, लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन एक स्वाभाविक

प्रक्रिया है, इसलिए कुछ अधिकारियों को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि राजनीतिक संरक्षण

हमेशा बना रहेगा। आज जो अधिकारी सत्ता के इशारों पर विपक्ष को प्रताड़ित करने में लगे

हैं, वही कल पोस्टिंग और सम्मानजनक जिम्मेदारियों के लिए दर-दर भटकते दिखाई दे सकते

हैं।

जगजीत शर्मा ने विशेष रूप से पुलिस विभाग को

चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि कानून का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में करना

लोकतंत्र और संविधान दोनों के खिलाफ है। पुलिस और प्रशासन का काम जनता की सुरक्षा और

न्याय सुनिश्चित करना है, न कि राजनीतिक बदले की भावना से कार्य करना। उन्होंने कहा

कि लगातार ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जिनमें कुछ अधिकारी जानबूझकर विपक्षी कार्यकर्ताओं

पर दबाव बनाने, झूठे मामलों में फँसाने और प्रशासनिक शक्ति का दुरुपयोग करने में लगे

हुए हैं। यह प्रवृत्ति लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए बेहद खतरनाक है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story