जींद : अवैध रूप से सब्जी व हरे चारे में पेयजल उपयोग करने वालों को नोटिस

WhatsApp Channel Join Now
जींद : अवैध रूप से सब्जी व हरे चारे में पेयजल उपयोग करने वालों को नोटिस


जींद, 22 जून (हि.स.)। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की संयुक्त टीम ने गांव रजाना खुर्द में सब्जी व हरे चारे में अवैध रूप से पेयजल का उपयोग करने वाले 35 पेयजल उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही इन लोगों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया की जिले के विभिन्न गांव में जल संरक्षण अभियान चलाया गया। रजाना खुर्द में चलाए गए अभियान के तहत पेयजल नलों पर टेप न लगाने वाले, पेयजल का उपयोग सब्जी व हरे चारे में करने वालों 35 लागों को नोटिस दिया गया है। टीम द्वारा लागों को जागरूक करने के साथ-साथ अवैध कनैक्शन धारको को चेतानवी दी गई है। यदि उन्होंने अवैध कनैक्शन बंद नहीं किए तो उनके कनैक्शन काट दिए जाएंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेयजल का उपयोग केवल पीने के लिए ही करें। पानी को व्यर्थ में न बहाएं।

दूसरी तरफ खंड समन्वयक दिनेश कुमार ने सुंदरपुर, सोमलता सैनी ने बुराडैहर, कुशल शर्मा ने खरकबुरा में जल संरक्षण अभियान चला कर लागों को जागरूक किया व नोटिस दिए। उन्होंने लोगों से नलों पर टेप लगाने की अपील की और दर्जनों लोगों को नोटिस दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story