हिसार : भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं : योगेश सिहाग

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं : योगेश सिहाग


हिसार, 17 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश

प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा पर लोकतंत्र की मर्यादाओं

को तार-तार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने में कहा कि विधानसभा के आंकड़ों से साफ

था कि कांग्रेस और भाजपा दोनों को एक-एक सीट मिलनी तय है। इसके बावजूद भाजपा ने तीसरा

प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा और सत्ता व धन बल के सहारे कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर

बौद्ध को हराने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक आम कार्यकर्ता और दलित

वर्ग से आने वाले कर्मवीर बौद्ध को अपना प्रत्याशी बनाया। कर्मवीर बौद्ध को हराने के

लिए भाजपा पूंजीपति को अपना दूसरा प्रत्याशी बनाया।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एडवाकेट योगेश सिहाग

ने मंगलवार काे कहा कि दूसरी सीट को जीतने के लिए भाजपा द्वारा हर अनैतिक हथकंडा अपनाया गया। कांग्रेस

के 4 वोट इनवेलिड किए गए और 1 वोट पहले इनवेलिड किया। इसके अलावा कांग्रेस के कुछ विधायकों

को प्रभावित करने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक राज्यसभा सीट जीतने के

लिए भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव

और इससे पहले विधानसभा चुनाव से यह साफ हो गया है कि भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर

सकती है। भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। भाजपा ने जिस प्रकार से लोकतंत्र

को कमजोर करने का काम किया है उसे देश व प्रदेश की जनता कभी भी नहीं भूलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story