नारनौल में हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नारनौल में हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार


नारनाैल, 25 अक्टूबर (हि.स.)। नारनौल में सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नारनौल के मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ शहर थाना नारनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम को एक युवक के पास नशीला पदार्थ होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक पॉलीथीन में रखा हेरोइन नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन का पॉलीथीन सहित कुल वजन 11.18 ग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगामी कार्रवाई के लिए शहर थाना नारनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है।

डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसकी आपूर्ति में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संभावित नेटवर्क और अन्य संदिग्धों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे की अवैध बिक्री और सप्लाई में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766505 Articles

Share this story