नारनाैल: यातायात नियम तोड़ने पर पुलिस ने 7865 चालान किए

WhatsApp Channel Join Now
नारनाैल: यातायात नियम तोड़ने पर पुलिस ने 7865 चालान किए


नारनाैल, 06 अक्टूबर (हि.स.)। जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के कुल सात हजार आठ साै 65 चालान किए गए। इन चालानों से पुलिस ने करीब एक करोड़ 21 लाख रुपये की राशि वसूल की। नियमों की अनदेखी करने वाले 276 वाहनों को जब्त भी किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सितंबर में सबसे अधिक 2887 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के किए गए। इसके अलावा तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 932, गलत जगह वाहन पार्क करने पर 627 और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर 117 चालान किए गए।

पुलिस ने बिना नंबर प्लेट या निर्धारित नियमों के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं होने पर भी कार्रवाई की। इस तरह के मामलों में 681 चालान किए गए। पुलिस के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Share this story