नारनाैल: केंद्रीय विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा का महाकुंभ

WhatsApp Channel Join Now
नारनाैल: केंद्रीय विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा का महाकुंभ


नारनाैल: केंद्रीय विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा का महाकुंभ


साइबर सुरक्षा के नए आयामों पर हुआ मंथन

नारनाैल, 10 नवंबर (हि.स.)। डिजिटल भारत के बढ़ते विस्तार के साथ साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा और डिजिटल संरक्षण की महत्वपूर्ण जरूरत बन गई है। इसी उद्देश्य से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में कोडिंग क्लब एवं नवाचार और उद्भवन केंद्र (सीआईआई) के संयुक्त तत्वावधान में एम साइबर अकादमी के सहयोग से साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की तकनीकी बारीकियों, आधुनिक चुनौतियों और उनसे बचाव के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक डॉ. सुधाकर ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत की गुरुकुल परंपरा को आधुनिक तकनीक, प्रोग्रामिंग और नवाचार से जोड़कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया।

नवाचार एवं उद्यमिता प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि नवाचार, उद्यमिता और तकनीकी कौशल विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। डॉ. विपिन कुमार ने भी ऐसी गतिविधियों को विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के लिए उपयोगी बताया।

कोडिंग क्लब के संयोजक डॉ. सुनील बैफलावत ने बताया कि क्लब की ओर से सी और पाइथन सहित विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओं की नियमित कक्षाएं संचालित की जाती हैं। इस दौरान सी प्रोग्रामिंग और कोडफेस्ट प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कोडफेस्ट के विजेताओं को क्रमशः 2100, 1100 और 900 रुपये की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774813 Articles

Share this story