नारनाैल: सरदार पटेल की विरासत सहेजना हम सबका दायित्व : ओम प्रकाश यादव

WhatsApp Channel Join Now
नारनाैल: सरदार पटेल की विरासत सहेजना हम सबका दायित्व : ओम प्रकाश यादव


नारनाैल, 31 अक्टूबर (हि.स.)। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उसी एकता और अखंडता के संकल्प को देश व प्रदेश में आगे बढ़ा रहे हैं। इस विरासत को सहेजना हम सबका दायित्व है। यह बात पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने शनिवार को आईटीआई मैदान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

कार्यक्रम में रन फॉर यूनिटी के शुभारंभ से पहले उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद विधायक ने आईटीआई मैदान से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, खिलाड़ी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विधायक ने कहा कि आजादी के बाद देश सैकड़ों रियासतों में बंटा हुआ था। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में उन्होंने प्रशासनिक ढांचे की मजबूत नींव रखी।

युवाओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और क्षेत्र की दीवारों से ऊपर उठकर राष्ट्र को सर्वोपरि रखना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है। राष्ट्रीय एकता दिवस हर नागरिक के लिए एकजुट रहने और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लेने का दिन है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story