महेंद्रगढ़ में 33 केवी पावर हाउस का विधायक ने किया शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
महेंद्रगढ़ में 33 केवी पावर हाउस का विधायक ने किया शिलान्यास


एक साल से कम समय में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, आसपास के गांवों को मिलेगा बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ

नारनाैल, 12 सितंबर (हि.स.)। सतनाली रोड स्थित गांव डालनवास में शनिवार को 33 केवी पावर हाउस के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक कंवर सिंह यादव ने किया। पावर हाउस बनने के बाद डालनवास सहित आसपास के गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही सप्लाई व्यवस्था भी मजबूत होगी।

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। डालनवास में 33 केवी पावर हाउस की मांग लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख जरूरतों में शामिल थी। उन्होंने बताया कि धन्यवाद रैली के दौरान इस पावर हाउस के निर्माण की घोषणा की गई थी। अब घोषणा को पूरा करते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

विधायक ने कहा कि पावर हाउस बनने से क्षेत्र में बिजली के लोड को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा। इससे बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और ग्रामीणों को अधिक भरोसेमंद बिजली मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पावर हाउस का निर्माण कार्य एक साल से भी कम समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्माण में तेजी के साथ गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

कंवर सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों जैसी बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में डालनवास के सरपंच प्रतिनिधि ओमवीर, राज कपूर लांबा, कैप्टन प्रवीण सिंह, कैप्टन ज्ञानी राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Share this story