नारनौल पुलिस ने टोहाना से पकड़ा फरार अपराधी

WhatsApp Channel Join Now
नारनौल पुलिस ने टोहाना से पकड़ा फरार अपराधी


नारनाैल, 27 अक्टूबर (हि.स.)। फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नारनौल पुलिस टीम ने मंगलवार को फतेहाबाद जिले के टोहाना इलाके से एक फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फतेहाबाद के गांव शक्करपुरा निवासी गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नारनौल शहर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम को गुरदेव सिंह के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे टोहाना के राज नगर इलाके से पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि गुरदेव सिंह को नारनौल कोर्ट ने 11 जुलाई 2023 को फरार अपराधी घोषित किया था। अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के मामले में उसके खिलाफ नारनौल शहर थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान आरोपी का पता लगाया और 27 अक्टूबर को उसे टोहाना के राज नगर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नारनौल शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया, ताकि उसके खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमें कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि अदालत के आदेशों की अवहेलना करने वाले और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767707 Articles

Share this story