नारनाैल: महर्षि वाल्मीकि के विचार पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक: ओमप्रकाश यादव

WhatsApp Channel Join Now
नारनाैल: महर्षि वाल्मीकि के विचार पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक: ओमप्रकाश यादव


नारनाैल, 26 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि संत-महापुरुषों के विचार केवल इतिहास की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का मार्गदर्शन हैं। हरियाणा सरकार महान संतों की परंपराओं को आगे बढ़ा रही है। युवाओं को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वे सोमवार को लघु सचिवालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम की शुरुआत चंडीगढ़ स्थित कबीर कुटीर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के एलईडी के माध्यम से प्रसारण से हुई। उपस्थित नागरिकों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आज देश संविधान के अनुसार आगे बढ़ रहा है, लेकिन सदियों पहले भी रामायण जैसे प्राचीन ग्रंथ समाज को जीवन जीने की राह दिखाते थे।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने सेवा विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।

इस माैके पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नगराधीश डॉ. मंगल सेन, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, महर्षि वाल्मीकि सभा के प्रधान जोगेंद्र सिंह जौदियां सहित अनेक अधिकारी, समाज के प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767204 Articles

Share this story