नारनौल को मिली तीन करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

WhatsApp Channel Join Now
नारनौल को मिली तीन करोड़ के विकास कार्यों की सौगात


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया उद्घाटन-शिलान्यास और पौधारोपण

नारनौल, 20 सितंबर (हि.स.)। स्वास्थ्य, आयुष एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव ने रविवार को अटेली खंड के रामपुरा और कांटी गांव में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा लगातार समृद्धि और विकास की ओर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में नारनौल विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत कांटी गांव में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। वहीं रामपुरा गांव में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रामपुरा और कांटी गांव से उनका विशेष लगाव है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक बदलाव के साथ सरकारी अस्पतालों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसका उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और बड़े निजी अस्पतालों के महंगे इलाज के खर्च से राहत दिलाना है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के 12 वर्षों के शासनकाल और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के दो वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है।

कांटी में सरपंच कविता व पूर्व सरपंच देवी सिंह तथा रामपुरा में सरपंच संदीप यादव ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रमुख राकेश, डॉ. यतेंद्र राव, दिनेश जेलदार, विकास यादव, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, एसएमओ डॉ. अशोक सिंगवईया, बीडीपीओ सचिन, जसवंत यादव, जयप्रकाश ककराला, राजेंद्र चेयरमैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Share this story