नारनौल : फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत

WhatsApp Channel Join Now

नारनाैल, 07 मार्च (हि.स.)। जिले के गांव खैराना में एक किसान की फसल में पानी देते समय करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार अटेली थाना के गांव खैराना निवासी करीब 40 वर्षीय हरिसिंह शनिवार सुबह अपने खेतों में गेहूं में पानी दे रहा था। इस दौरान लोहे की लाइन पलटते वक्त पाइप ऊपर से जा रहे बिजली के तारों को छू गया। जिससे हरिसिंह बेहोश होकर वहीं गिर गया। आसपास के लोगों ने जब हरिसिंह को खेत में पड़े देखा तो उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने उसको इलाज के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक हरिसिंह के भाई भीम सिंह ने बताया कि हरिसिंह की शादी करीब 18 साल पहले हुई थी। शादी के 17 साल बाद तक उसको कोई संतान नहीं हुई। अभी एक साल पहले ही उसको एक बेटी हुई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Share this story