नारनाैल नहर में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
नारनाैल नहर में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी


नारनाैल, 26 अक्टूबर (हि.स.)। कनीना क्षेत्र के गांव सीहोर के पास सोमवार सुबह नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। नहर में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना शहर कनीना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान करने के प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव सीहोर के नजदीक से गुजरने वाली नहर में सोमवार सुबह लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। नहर में शव दिखाई देने के बाद आसपास के क्षेत्र में इसकी सूचना फैल गई। इसके बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस की राइडर टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव को नहर से बाहर निकलवाने की प्रक्रिया पूरी की।

फिलहाल मृतक के नाम, पते और अन्य व्यक्तिगत विवरणों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान से जुड़े तथ्यों का इंतजार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767050 Articles

Share this story