नारनौल व चरखी दादरी के एक हजार किसानों को मिलेगा सस्ता फास्फेट

WhatsApp Channel Join Now
नारनौल व चरखी दादरी के एक हजार किसानों को मिलेगा सस्ता फास्फेट


नारनाैल, 19 अक्टूबर (हि.स.)। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से आर्याव्रत सेवा न्यास ने नई पहल की है। न्यास की ओर से नारनौल और चरखी दादरी के कम से कम 500-500 किसानों को रियायती दरों पर आर्यावर्ती फास्फेट उपलब्ध कराया जाएगा। न्यास के संस्थापक विनीत पिलानिया ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

न्यास के अनुसार, इस विशेष फास्फेट उर्वरक का निर्माण मुख्य साइंटिफिक सलाहकार सुदल कुमार के तकनीकी मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसमें फास्फेट के साथ नाइट्रोजन, जिंक, सल्फर, कॉपर और अन्य चिलेटेड सूक्ष्म पोषक तत्व शामिल हैं। न्यास का दावा है कि पोषक तत्वों का यह मिश्रण फसलों के समग्र विकास में सहायक होगा। इससे किसानों को खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

यह उर्वरक ज्वार, बाजरा, सरसों और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों के अलावा फल और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए भी उपलब्ध होगा। टमाटर, प्याज और मिर्च उत्पादक किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। न्यास का उद्देश्य किसानों को कम कीमत पर कृषि पोषक तत्व उपलब्ध कराकर खेती को आर्थिक रूप से लाभकारी बनाना है।

विनीत पिलानिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल सस्ती दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के आधुनिक तरीकों और मिट्टी के स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना भी है। रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए किसानों को बेहतर कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763399 Articles

Share this story