नारनौल में पॉक्सो एक्ट का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नारनौल में पॉक्सो एक्ट का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार


नारनाैल, 27 नवंबर (हि.स.)। नारनौल में पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे एक उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ महिला थाना चरखी दादरी में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सतनाली थाना पुलिस की टीम ईआरवी-475 और राइडर-112 की मदद से गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से आरोपी के संबंध में वीटी प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रात के समय गांव बास, सतनाली में दबिश दी। यहां से पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी को काबू कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ महिला थाना चरखी दादरी में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है।

मामले में आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। उसे उद्घोषित आरोपी घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना फोन के माध्यम से महिला थाना चरखी दादरी, थाना झोझू कलां और पुलिस कंट्रोल रूम नारनौल को दे दी गई है।

अब संबंधित थाने की पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार गश्त और कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध में संलिप्त और लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story