सोनीपत: यूपीएससी में 685वीं रैंक निशु त्यागी को बधाई देने वालों का तांता

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: यूपीएससी में 685वीं रैंक निशु त्यागी को बधाई देने वालों का तांता


सोनीपत, 08 मार्च (हि.स.)। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में क्षेत्र की प्रतिभाशाली अभ्यर्थी

निशु त्यागी ने इस बार अपनी रैंक में उल्लेखनीय सुधार करते हुए 685वीं रैंक हासिल की

है। इससे पहले उन्हें 752वीं रैंक प्राप्त हुई थी। रैंक में सुधार की खबर मिलते ही

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।

रविवार को गांव घसौली और आसपास के लोगों, मित्रों व शुभचिंतकों ने निशु को बधाई देते हुए

उनकी मेहनत और लगन की सराहना की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश पहलवान पुरखासिया भी निशु

त्यागी के आवास पर पहुंचे और उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

निशु त्यागी के पिता प्रवीण त्यागी गन्नौर में दुकान संचालक हैं, जबकि उनकी माता बैंक

में कार्यरत हैं। उनके दादा लालमन त्यागी भी सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय

रहे हैं और मार्केट कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं। निशु ने बताया कि पिछली बार मिली

रैंक से संतुष्ट न होकर उन्होंने और बेहतर परिणाम के लिए दोबारा प्रयास किया। कठिन

परिश्रम और नियमित अध्ययन के बल पर इस बार उनकी रैंक में सुधार संभव हो पाया। उन्होंने

कहा कि यदि इस रैंक के आधार पर उन्हें कोई बेहतर महकमा मिलता है तो वह वर्तमान में

रेलवे विभाग का प्रशिक्षण छोड़कर उस विभाग में जाने पर विचार करेंगी। उनका लक्ष्य प्रशासनिक

सेवा में रहकर समाज और देश के लिए बेहतर कार्य करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story