हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के नौ विद्यार्थियों का जेबीएम ग्रुप में चयन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के नौ विद्यार्थियों का जेबीएम ग्रुप में चयन


हिसार, 02 जुलाई (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से भारत के

प्रमुख औद्योगिक समूहों में से एक जेबीएम ग्रुप के ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय

के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के नौ विद्यार्थियों का चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई व कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल

और सफल प्रोफेशनल करियर की कामना की। उन्होंने कहा कि जेबीएम ग्रुप जैसे प्रमुख उद्योगों

के साथ सहयोग से विश्वविद्यालय का उद्योग-शिक्षण संबंध मजबूत होता है और विद्यार्थियों

के लिए करियर के बेहतरीन अवसर उपलब्ध होते हैं।

प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने गरुवार काे बताया कि

प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन जेबीएम ग्रुप की हायरिंग टीम द्वारा वर्चुअली किया गया।

इस टीम में ग्रुप सीएचआरओ राजीव सहदेव, ग्रुप कॉर्पोरेट एचआर प्रतीक उपाध्याय

और जेबीएम ग्रुप से जुड़े गुजविप्रौवि के पूर्व विद्यार्थी दीपक बंसल शामिल रहे।

चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग टेस्ट तथा उसके उपरांत तकनीकी एवं एचआर साक्षात्कार शामिल

रहे। इनके माध्यम से उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके तकनीकी ज्ञान, एप्टीट्यूड, संचार

कौशल व कंपनी के लिए उनकी समग्र उपयुक्तता के आधार पर किया गया।

चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मैकेनिकल

इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. महेश कुमार ने कहा कि जेबीएम ग्रुप 34 हजार करोड़

का एक ग्लोबल भारतीय समूह है, जिसकी ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी,

रिन्यूएबल एनर्जी, पर्यावरण प्रबंधन और रेलवे समाधानों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपस्थिति

है।

। उन्होंने बताया कि अब तक मैकेनिकल इंजीनियरिंग

विभाग के 2026 बैच पासिंग आउट विद्यार्थियों को 13 प्रमुख कंपनियों से 57 प्लेसमेंट

ऑफर मिल चुके हैं, जिनमें इसजैक हैवी इंजीनियरिंग लिमिटेड, जिंदल इंडस्ट्रीज लिमिटेड,

गुजरात गैस लिमिटेड, इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड, वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट

लिमिटेड और एंजो कंट्रोल्स आदि शामिल हैं।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सहायक निदेशक डॉ.

आदित्य वीर सिंह ने बताया कि चयनित विद्यार्थी बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग से पंकज,

अजय कुमार, अभिषेक सिंह जसरोटिया, भार्गव, तरुण, सौरभ, गौरव कुमार, विवेक और प्रेम

चंद हैं। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के मार्गदर्शन में स्टूडेंट प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर

प्रेम चंद ने ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सुचारू रूप से संचालन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story