जींद : मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार


जींद, 09 मई (हि.स.)। सीआईए स्टाफ नरवाना ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल चोरों की निशानदेही पर चोरीशुदा नौ मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस दोनों मोटरसाइकिल चोरों ने वाहन चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि टीम नरवाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि गांव बाहरी (करनाल) निवासी अमन व सिंसर निवासी जोगिंद्र चोरी की बाइक पर नरवाना की तरफ आ रहे हैं। सीआईए टीम ने तुरंत नाकाबंदी करके दोनों आरोपितों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। दोनों मोटरसाइकिल आरोपितों द्वारा नरवाना से ही चोरी की गई थी। सीआईए टीम ने आरोपितों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपितों ने चोरी की नौ वारदातों का खुलासा किया। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी कर आठ अन्य चोरी की हुई मोटरसाइकिलें बरामद कर ली। दोनों आरोपितों के खिलाफ शहर थाना नरवाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उप अधीक्षक नरवाना कमलदीप राणा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें तथा नशा तस्करी या अन्य किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपने वाहनों को अच्छे लॉक सिस्टम के साथ पार्क करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story