हिसार : उकलाना नगरपालिका चेयरमैन उम्मीदवार निकिता गोयल ने दाखिल किया नामांकन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : उकलाना नगरपालिका चेयरमैन उम्मीदवार निकिता गोयल ने दाखिल किया नामांकन


सबके सहयोग से पार्टी व जनता की आशाओं पर खरा

उतरने का होगा प्रयास : निकिता गोयल

हिसार, 24 अप्रैल (हि.स.)। उकलाना नगर पालिका

चेयरमैन पद के लिए भाजपा उम्मीदवार निकिता गोयल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन

के अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। निकिता गोयल ने शुक्रवार सुबह समर्थकों के साथ

बरवाला एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन भरा।

इससे पहले एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित

करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने कहा कि पार्टी ने निष्ठावान व

सशक्त महिला को उम्मीदवार बनाकर हर कार्यकर्ता का सम्मान किया है। कार्यकर्ताओं के

उत्साह को देखते हुए स्पष्ट है कि भाजपा उम्मीदवार निकिता गोयल की जीत तय है।

पार्टी उम्मीदवार निकिता गोयल ने इस अवसर पर

सभी समर्थकों से सहयोग की अपील करते हुए उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का

आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे सबके सहयोग से

उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।

मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़़ा ने बताया कि

कार्यक्रम को उपरोक्त के अलावा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, पूर्व मंत्री अनूप धानक,

पूर्व विधायक जोगी राम सिहाग, वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल, अशोक गर्ग, कपिल नारंग,

पूर्व चेयरमैन सुशील सिंगला, वाइस चेयरमैन सतवंत सिंह सहित अनेक भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया।

मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़़ा के अनुसार इस

अवसर पर उपरोक्त के अलावा सुरेन्द्र आर्य, हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, कार्यालय

प्रमुख रामफल नैन, रवि सैनी, शंकर धूपड़, चंद्रप्रकाश बोस्ती, मुनीश ऐलावादी, कोषाध्यक्ष

अशोक मित्तल, प्रवक्ता पीयूष मेहता, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, राजकुमार इंदौरा,

पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, मंडल अध्यक्ष मनवीर पूनिया, मीना शर्मा, विनोद कुमार, मोहन

लाल नंगथला, पवन खारिया, बहादुर सिंह नंगथला व अजय गावड़, एडवोकेट अजय बैनीवाल व देशराज

ठेकेदार सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में पहुंच कर अपना आशीर्वाद

दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story