जींद : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जिला बार ने रखा वर्क सस्पेंड

WhatsApp Channel Join Now
जींद : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जिला बार ने रखा वर्क सस्पेंड


जींद, 23 जुलाई (हि.स.)। गुरूवार को जिला बार एसोसिएशन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में वर्क सस्पेंड रखा और अदालतों से संबंधित कामकाज का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं के अदालत में पेश न होने के कारण अगली तारिख दे दी गई। अधिवक्ताओं द्वारा वर्क सस्पेंड किए जाने के कारण अदालती कामकाज से सिलसिले में आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिला बार एशोसिएशन की एडहॉक कमेटी के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड रखा। एडहॉक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पिछले दिनों छात्र नीट परीक्षा का पेपर लिक हो गया था। इसी प्रकार अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटना भी अक्सर सामने आती रहती है।

छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पेपर लीकेज के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए संसद की तरफ कूच कर रहे थे। उसी दौरान छात्र व छात्राओं पर लाठी चार्ज किया गया।

लोकतंत्र में अपनी बात रखने का हर किसी को हक है। छात्र हर बार हो रहे पेपर लीक की जवाबदेही मांगते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। स्वच्छ लोकतंत्र में पारदर्शिता यह होती है कि संबंधित विभाग के मंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। छात्रों से बातचीत करने की बजाया उन पर बल का प्रयोग किया गया। जोकि शर्मनाक घटना है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story