हिसार : जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार


चुनाव अधिकारी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

हिसार, 13 जून (हि.स.)। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विजयी हुए

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बार रूम में आयोजित गरिमामयी समारोह के दौरान

अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी एडवोकेट दलीप जाखड़ ने शनिवार को सभी नवनिर्वाचित

पदाधिकारियों को उनके पदों की शपथ दिलाते हुए निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं बार के हित

में कार्य करने का संकल्प दिलाया।

चुनाव में एडवोकेट प्रदीप बाजिया प्रधान, एडवोकेट राहुल सिंह उप प्रधान उपाध्यक्ष,

एडवोकेट समीर सिहाग सचिव, एडवोकेट साहिल मदेरणा सह-सचिव तथा एडवोकेट आशा रानी बाल्यान

कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। समारोह को संबोधित करते हुए चुनाव अधिकारी एडवोकेट

दलीप जाखड़ ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने में सहयोग देने के लिए

चुनाव समिति, सभी प्रत्याशियों, जिला बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्यों तथा बार स्टाफ

का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं अनुशासन के कारण चुनाव

शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।

नवनिर्वाचित प्रधान एडवोकेट प्रदीप बाजिया ने बार एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य

का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर बार के हितों की रक्षा एवं

सदस्यों के कल्याण के लिए कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित सचिव एडवोकेट समीर सिहाग ने कहा कि अधिवक्ताओं को वकालत के दौरान

आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बार एसोसिएशन सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने

आश्वस्त किया कि बार एवं बेंच के मध्य सौहार्दपूर्ण एवं मजबूत संबंधों को और अधिक सुदृढ़

बनाया जाएगा, जिससे न्यायिक कार्यों में सुगमता एवं प्रभावशीलता बनी रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story