सोनीपत: राष्ट्रीय नेटबॉल में तीन बेटियों का पदक जीतने पर स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: राष्ट्रीय नेटबॉल में तीन बेटियों का पदक जीतने पर स्वागत


सोनीपत, 08 जुलाई (हि.स.)। पुडुचेरी

में आयोजित फास्ट-फाइव सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 में प्रताप स्कूल की

खिलाड़ियों पलक दहिया, विधि दहिया और वरिंदा पराशर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत

पदक जीतकर विद्यालय, हरियाणा और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से लौटने पर

प्रताप स्कूल में तीनों खिलाड़ियों का बुधवार को भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित खेल निदेशक ओम प्रकाश दहिया, विद्यालय

के संस्थापक सत प्रकाश दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, कोच संसार दहिया, वरिंदा

पराशर तथा विधि दहिया की माता संगीता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल

भविष्य की कामना की।

ओम प्रकाश दहिया ने कहा कि प्रताप स्कूल की खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय

और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने

बताया कि पलक दहिया और विधि दहिया पहले भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर

देश का गौरव बढ़ा चुकी हैं, जबकि वरिंदा पराशर अब तक पांच राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर

चुकी हैं।

डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और बेहतर प्रशिक्षण के

दम पर प्रताप स्कूल के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में

सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय के खिलाड़ी

देश के लिए और अधिक पदक जीतेंगे।

विद्यालय के खिलाड़ियों ने अब तक नेटबॉल में अंतरराष्ट्रीय

स्तर पर तीन और राष्ट्रीय स्तर पर एक सौ उनतीस पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की

है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और प्रताप स्कूल

प्रबंधन समिति को दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story