पानीपत: चाचा का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: चाचा का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार


पानीपत, 03 जुलाई (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने गांव खोतपुरा के (डेरा मन्चुरी) में ओखल से वार कर सुशील की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार की देर शाम चंदौली गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सुशील की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया मृतक सुशील रिश्ते में उसका चाचा लगता था। कुछ समय पहले उसका सुशील के साथ झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत सुशील ने पुलिस में की थी। इसी बात की रंजिश वह मन में रखे हुए था। 30 जून की शाम मौका मिलते ही उसने गली में सुशील का रास्ता रोक लिया। पहले उसके साथ मारपीट की और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद पास में पड़ी पत्थर की ओखल उठाकर उसके चेहरे पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अभिषेक को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात के समय पहने कपड़े बरामद करने का प्रयास करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story