हिसार : एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम : प्रो. विनोद कुमार वर्मा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम : प्रो. विनोद कुमार वर्मा


आरडीसी–2026 में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स का लुवास में सम्मान

हिसार, 13 मार्च (हि.स.)। लाला लाजपत राय पशु

चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार

वर्मा के कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विश्वविद्यालय परिसर में

स्थित 1 हरियाणा आर एंड वी स्क्वाड्रन, एनसीसी के दो कैडेट्स को सम्मानित किया गया।

इन कैडेट्स ने देश के प्रतिष्ठित रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी)-2026 में भाग लेकर विश्वविद्यालय

तथा हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है।

सम्मानित कैडेट्स में सार्जेंट अंकित गर्ग (तृतीय

वर्ष) तथा कैडेट शुभम कुमार (द्वितीय वर्ष) शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए हरियाणा

राज्य सरकार द्वारा दोनों कैडेट्स को 21 हजार–21 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। यह

सम्मान उनकी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक है।

प्रथम हरियाणा आर एंड वी स्क्वाड्रन, एनसीसी

के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनीत बुटोला के सक्षम नेतृत्व में कैडेट्स को घुड़सवारी

(इक्वेस्ट्रियन) सहित विभिन्न गतिविधियों का नियमित एवं कठोर प्रशिक्षण दिया जाता है।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम

भावना का विकास होता है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा

ने शुक्रवार काे कैडेट्स, कमांडिंग ऑफिसर तथा एएनओ को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को अपने

इन प्रतिभाशाली कैडेट्स पर गर्व है। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति,

अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने उम्मीद जताई

कि ये कैडेट्स भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय

और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कुलपति ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं

भी दीं।

इस कार्यक्रम में पशु चिकित्सा महाविद्यालय के

डीन डॉ. मनोज कुमार रोज, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता, तथा एएनओ लेफ्टिनेंट

(डॉ.) नरेंद्र सिंह और लेफ्टिनेंट (डॉ.) अर्चना लोहिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित

रहे। सभी ने कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story