हिसार : गुरप्रीत कौर सैनी को मिला राष्ट्रीय मंत्री (महिला विंग) का कार्यभार
हिसार, 19 मई (हि.स.)। भारत तिब्बत समन्वय संघ
ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रांत कार्यकारिणी में कुछ फेरबदल किए हैं। इसमें हिसार
की जानी-मानी पंजाबी लेखिका व स्टेट नेअवार्डी गुरप्रीत कौर सैनी को संघ की राष्ट्रीय
कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री का कार्यभार दिया गया है। गुरप्रीत कौर सैनी को नए
दायित्व एवं पदोन्नति के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार काे उम्मीद
जताई कि हमें पूरा विश्वास है कि कैलाश मानसरोवर की मुक्ति अभियान में महिला विभाग
जिस तरह से निरंतर आगे बढ़ रहा है, वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा की महिलाएं कैलाश मानसरोवर
पर अपना परचम फहराएंगी, इनके सानिध्य और मार्गदर्शन में भारत तिब्बत समन्वय संघ में
हरियाणा प्रांत नए आयाम स्थापित करेगा। इसके अलावा संघ में और भी कुछ फेर बदल हुए हैं।
गुरप्रीत कौर सैनी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय
में कार्यरत हैं एवं लगभग 20—22 वर्षों से संगठनों में कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कला संगठन
संस्कार भारती की प्रांत कार्यकारिणी में कई वर्ष अपनी सेवाएं देते हुए अनेकानेक कला
साधक संगम जैसे अखिल भारतीय कार्यक्रमों में अपना योगदान दिया। भारत तिब्बत समन्वय
संघ की महिला विंग में खुशी की लहर है। इस दायित्व के लिए गुरप्रीत कौर सैनी ने सभी
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, संरक्षक हेमेंद्र प्रताप तोमर,
राष्ट्रीय संयोजक राजो मालवीय, सोनाली चतुर्वेदी, बीआर कुकरेती का आभार जताया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

