सोनीपत : राष्ट्रीय बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक विजेता खुशी कश्यप का स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत : राष्ट्रीय बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक विजेता खुशी कश्यप का स्वागत


सोनीपत, 25 मार्च (हि.स.)। गन्नौर

क्षेत्र के गांव बाय की खिलाड़ी खुशी कश्यप ने अंडर-23 राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता

में स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता आंध्र

प्रदेश के विजयवाड़ा जिले के बीमाराव में हाल ही में आयोजित हुई। जीत के बाद

बुधवार को गन्नौर रेलवे स्टेशन पर खुशी का भव्य स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या

में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

खुशी

कश्यप ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता नोरनी हार तथा अपने परिवार के सहयोग को दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि खुशी की मेहनत, लगन और अनुशासन ने उसे यह मुकाम दिलाया है, जो

क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर

कश्यप ने खुशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय

स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगी। कोच सचिन डांगी ने बताया कि खुशी निरंतर अभ्यास

और समर्पण के कारण इस उपलब्धि तक पहुंची हैं।

इस अवसर

पर सरपंच काजल कश्यप, मनोनीत पार्षद सुभाष सरोहा, दीपक कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग

उपस्थित रहे और खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story