गन्नौर नगर पालिका उपाध्यक्ष बने नरेश वर्मा, दो वोट से जीते

WhatsApp Channel Join Now
गन्नौर नगर पालिका उपाध्यक्ष बने नरेश वर्मा, दो वोट से जीते


सोनीपत, 25 अगस्त (हि.स.)। गन्नौर

नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मंगलवार को नरेश वर्मा ने जीत दर्ज

की। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी शमशेर सैनी को दो वोट के अंतर से हराकर उपाध्यक्ष पद हासिल

किया। चुनाव के बाद नरेश वर्मा के समर्थकों में खुशी का माहौल रहा और उन्होंने जीत

का जश्न मनाया।

चुनाव

के बाद हुई मतगणना में नरेश वर्मा को दस वोट मिले, जबकि शमशेर सैनी के पक्ष में आठ

वोट पड़े। परिणाम घोषित होते

ही उनके समर्थकों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

नरेश

वर्मा ने जीत के बाद सभी पार्षदों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिन पार्षदों ने

उन्हें अपना मत देकर विश्वास जताया है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने नगर पालिका से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और पार्षदों के साथ मिलकर

काम करने की बात कही।

चुनाव

परिणाम के बाद समर्थकों ने नरेश वर्मा का स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। नगर

पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्षदों और स्थानीय लोगों में भी चर्चा रही।

दो वोट के अंतर से मिली जीत के बाद नरेश वर्मा के समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story