राेहतक: मुस्कान आत्महत्या मामले में पंजाब के सीएम ने नायब सिंह सैनी से की निष्पक्ष जांच की मांग

WhatsApp Channel Join Now

पत्र में कहा- निर्दोष के खिलाफ न हो कार्रवाईएसपी बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, तथ्यों के आधार पर होगा फैसला

रोहतक, 05 अगस्त (हि.स.)।अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम से बुधवार को एक पत्र वायरल हुआ। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने का आग्रह किया गया है। शीलू बल्हारा का पंजाब से खेल के क्षेत्र में पुराना नाता रहा है और उसने पंजाब की ओर से कबड्डी में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

पत्र के वायरल होने के बीच पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि मुस्कान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हो चुकी है। रिपोर्ट समेत मामले से जुड़े सभी पहलुओं का गंभीरता से अध्ययन किया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई और गिरफ्तारी का निर्णय लिया जाएगा।

मुस्कान ने पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद बहु अकबरपुर थाना पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शीलू बल्हारा सहित परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले को लेकर मुस्कान के मायके और ससुराल पक्ष के बीच दो बार पंचायत हो चुकी है। बहु अकबरपुर में हुई पंचायत में मुस्कान के पिता की ओर से तेरहवीं तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने पर सहमति जताए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शीलू बल्हारा का पंजाब में भी खासा नाम है। उसने पंजाब की ओर से कबड्डी में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी वजह से मुस्कान की मौत का मामला पंजाब में भी चर्चा में है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है और उसका गंभीरता से अध्ययन किया जा रहा है।

एसपी के अनुसार किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story