पानीपत:छात्र की हत्या के आरोपी ताऊ-ताई गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

पानीपत, 26 जून (हि.स.)। पानीपत के गांव बडौली निवासी 16 वर्षीय छात्र शेखर की हत्या मामले में आरोपी ताऊ कृष्ण व ताई बिमला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ताऊ कृष्ण व ताई बिमला ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो बेटों अजय व विजय के साथ मिलकर भतीजे शेखर पर इंटरलॉक टाईल से हमला कर उसकी हत्या करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार लिया है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया शेखर का पिता रामेश्वर उनके घर के पास गली में अपना टेम्पों खड़ा कर देता था। टेम्पों खड़ा करने को लेकर उनकी भाई रामेश्वर व उसके बेटे शेखर के साथ पहले कई बार कहासुनी व गाली गलौच हुई थी। इसी की रंजिश रखते हुए 22 अप्रैल को उन सभी ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी अजय व विजय के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गंडासी व इंटरलॉक टाइल बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story