फतेहाबाद: 16 को हड़ताल पर रहेंगे नगर परिषद कर्मचारी, डीएमसी व ईओ को सौंपा नोटिस

फतेहाबाद: 16 को हड़ताल पर रहेंगे नगर परिषद कर्मचारी, डीएमसी व ईओ को सौंपा नोटिस
WhatsApp Channel Join Now
फतेहाबाद: 16 को हड़ताल पर रहेंगे नगर परिषद कर्मचारी, डीएमसी व ईओ को सौंपा नोटिस


फतेहाबाद: 16 को हड़ताल पर रहेंगे नगर परिषद कर्मचारी, डीएमसी व ईओ को सौंपा नोटिस


फतेहाबाद, 12 फरवरी (हि.स.)। केन्द्रीय टे्रड यूनियनों एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 16 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में फतेहाबाद के नगरपालिका कर्मचारी भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इस दिन नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा कामकाज ठप्प कर नगरपरिषद कार्यालय में धरना दिया जाएगा और शहर में भी रोष प्रदर्शन करेंगे।

हड़ताल को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल आज इकाई प्रधान नरेश राणा की अध्यक्षता में डीएमसी और नगरपरिषद के ईओ से मिला और उन्हें हड़ताल को लेकर नोटिस सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रधान सत्यवान टांक, जिला वरिष्ठ उपप्रधान ओमप्रकाश लोट, जिला सचिव विजय ढाका, वीरू रत्ति, संजय कल्याणा, सतपाल परिहार सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।

नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान नरेश राणा ने कहा कि केन्द्र व राज्य के कर्मचारियों एवं मजदूरों की मांगों को लेकर केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 16 फरवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। इस दिन प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं, नगरपरिषदों, निगमों व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के माध्यम से मांग की जाएगी कि समझौते में मानी गई मांगों को तुरंत लागू किया जाए। सफाई, सीवर, फायर, वॉटर सप्लाई, मैन पॉवर, एमई ब्रांच, सिविल सर्क, ऑफिस कार्यों व ओएंडएम, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के ठेकों को समाप्त कर रोल पर लिया जाए। सभी तरह के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

बढ़ती आबादी के हिसाब से नए पद सृजित कर पक्की भर्ती की जाए। छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए। फायर विभाग को पुन: निकाय विभाग में शामिल कर नियम 2016 के अनुसार योग्यता पूरी करने वाले 2063 फायर ऑपरेटर के पदों पर 1327 फायर ड्राइवर व फायरमैनों को समायोजित किया जाए। बकाया वेतन का तुरंत भुगतान हो। कच्चे कर्मचारियों को सभी भत्तों सहित समान काम-समान वेतन दिया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। जोखिमपूर्ण काम करने वाले कर्मचारियों को 5 हजार जोखिम भत्ता दिया जाए। इसके अलावा भी संघ द्वारा कर्मचारियों से जुड़ी अनेक मांगों को उठाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story