नूंह: महिला को जलाकर हत्या करने के मामले में चार महिलाएं गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नूंह: महिला को जलाकर हत्या करने के मामले में चार महिलाएं गिरफ्तार


नूंह, 24 नवंबर (हि.स.)। नूंह जिले के पुन्हाना उपमंडल के गांव लहरवाड़ी में पारिवारिक विवाद के चलते महिला को आग के हवाले कर उसकी हत्या करने के मामले में नूंह सीआईए पुलिस ने मंगलवार काे चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चारों महिलाओं को पुन्हाना की अदालत में पेश किया। मामले में कार्रवाई के बाद आरोपित महिलाओं के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

आरोपित महिलाओं के परिजन हाकम का कहना है कि नूंह सीआईए पुलिस ने चारों महिलाओं को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों के अनुसार, यह मामला वर्ष 2025 का है, जिसमें एफआईआर नंबर 130 दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि सितंबर 2025 में पुन्हाना के गांव लहरवाड़ी में पारिवारिक झगड़े के दौरान मुबीना नाम की महिला को आग के हवाले कर दिया गया था। गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत से पहले मुबीना ने न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानी मीणा (RJSJM-2), जयपुर के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए थे। इन्हीं बयानों और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर अब नूंह सीआईए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरफ्तार महिलाओं के परिजन हाकम ने बताया कि पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story