सिरसा: केवल घोषणाओं से नहीं होता खिलाडिय़ों का सम्मान: सैलजा

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: केवल घोषणाओं से नहीं होता खिलाडिय़ों का सम्मान: सैलजा


सिरसा, 25 नवंबर (हि.स.)। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में खिलाडिय़ों को समय पर पुरस्कार राशि, खेल किट और यात्रा भत्ता न मिलना सरकार की खेल नीति पर सवाल खड़ा करता है। सरकार खिलाडिय़ों के सम्मान में बड़ी-बड़ी घोषणाएं तो करती है, लेकिन उन्हें धरातल पर लागू करने में गंभीरता नहीं दिखाती। केवल घोषणाओं से खिलाडिय़ों का सम्मान नहीं होता, इसके लिए उन्हें समय पर उनका हक देना जरूरी है।

सांसद सैलजा ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि रोहतक में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय स्कूली योग एवं हॉकी प्रतियोगिताओं के डेढ़ माह बाद भी 72 पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि नहीं मिली है। वहीं, करीब 840 खिलाडिय़ों का यात्रा एवं दैनिक भत्ता अटका हुआ है तथा 620 खिलाड़ी अभी तक खेल किट का इंतजार कर रहे हैं। प्रतियोगिता से पहले मिलने वाली खेल किट के लिए अब टेंडर प्रक्रिया अपनाया जाना विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सैलजा ने कहा कि हरियाणा के अनेक खिलाड़ी अपने व्यक्तिगत प्रयासों, अभिभावकों की मेहनत और सीमित संसाधनों के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाते हैं। अनेक गांवों में ग्रामीण और ग्राम पंचायतें मिलकर खिलाडिय़ों की तैयारी में आर्थिक एवं अन्य सहयोग करती हैं। इसके बावजूद सरकार पदक जीतने के बाद घोषित पुरस्कार राशि भी समय पर उपलब्ध नहीं करवा पाती।

सांसद ने कहा कि प्रदेश के अनेक खेल मैदानों और स्टेडियमों में गुणवत्तापूर्ण खेल उपकरण, प्रशिक्षक तथा आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सरकार को खिलाडय़िों की प्रतिभा निखारने के लिए जमीनी स्तर पर निवेश करना चाहिए। सांसद ने मुख्यमंत्री से मांग की कि खिलाडिय़ों की लंबित पुरस्कार राशि और भत्तों का तत्काल भुगतान किया जाए, खेल किट उपलब्ध करवाई जाए तथा प्रदेशभर के खेल मैदानों की स्थिति की समीक्षा कर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782862 Articles

Share this story