यमुनानगर:चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर:चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान


यमुनानगर, 23 अप्रैल (हि.स.) यमुनानगर के जगाधरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सरस्वती स्कूल के सामने हुई, जहां वाहन के इंजन हिस्से से धुआं उठते ही कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, जगाधरी निवासी चालक किसी कार्य से छछरौली की ओर जा रहा था। सरस्वती स्कूल के समीप पहुंचते ही वाहन से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। स्थानीय लोगों ने समीप स्थित विद्यालय से पानी लाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, हालांकि समय रहते सहायता नहीं पहुंच सकी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story