सिरसा: सीडीएलयू व एसपीईएफएल-एससी में हुआ एमओयू

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: सीडीएलयू व एसपीईएफएल-एससी में हुआ एमओयू


सिरसा, 20 नवंबर (हि.स.)। सामुदायिक उद्यमशीलता व कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार के सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम ‘हरियाणा उदय’ के तहत चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी (सीडीएलयू), सिरसा तथा स्पोट्र्स, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस एंड लीजर स्किल्स काउंसिल (एसपीईएफएल-एससी) ने यूनिवर्सिटी में क्रिकेट बैट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन किया। एमओयू पर सीडीएलयू सिरसा के वाइस-चांसलर प्रो. विजय कुमार की मौजूदगी में मुख्यमंत्री कार्यालय में सलाहकार एवं एसपीईएफएल-एससी की तरफ से पंखुड़ी गुप्ता ने हस्ताक्षर किए।

एसपीईएफएल-एससी की पंखुड़ी गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि प्रस्तावित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू में हाई-क्वालिटी क्रिकेट बैट के प्रोडक्शन पर फोकस करेगी, जिसमें लंबे समय में दूसरे स्पोट्र्स इक्विपमेंट और उससे जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटीज में विस्तार करने की संभावना है। सहयोगी इंस्टीट्यूशन्स ने हरियाणा उदय के तहत कम्युनिटी-ओरिएंटेड डेवलपमेंट इनिशिएटिव्स के लिए उनके गाइडेंस और लगातार प्रोत्साहन के लिए इस परियोजना में मुख्यमंत्री के कम्युनिटी पुलिसिंग और आउटरीच के स्पेशल ऑफिसर आईपीएस पंकज नैन की भूमिका अहम है। सीडीएलयू के सिरसा के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन में अहम भूमिका निभाएगा। इससे महिलाओं तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780316 Articles

Share this story