बुलेट बाइक सवारों से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
बुलेट बाइक सवारों से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज


जींद, 27 नवंबर (हि.स.)। सीआईए स्टाफ नरवाना ने गांव हथो के निकट बाइक सवार दो लोगो को काबू कर उनके कब्जे से 14.55 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सदर थाना पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़े गए दोनो आरोपितो के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

सीआईए स्टाफ कर्मी कैथल रोड़ पर गांव हथो के निकट नाकेबंदी कर वाहनो की जांच कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने नरवाना की तरफ आ रहे बुलेट सवार दो लोगों को रूकने का इशारा गया। लेकिन बाइक सवार वापस जाने लगे। पुलिस कर्मियो ने पीछा कर दोनो को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 14.55 हेरोईन बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ मे आरोपितों की पहचान सरसा कुरुक्षेत्र निवासी अनुज, गांव बैसी माजरा निवासी शीशपाल के रूप में हुई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने हेरोईन के साथ पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीआईए स्टाफ नरवाना प्रभारी यादवेद्र ने बताया कि हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपितों से नशे के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story