सिरसा: बाइक सवार युवक की मौत, खेत में पड़ी मिली बाइक

WhatsApp Channel Join Now

सिरसा, 01 सितंबर (हि.स.)। जिले के डबवाली उपमंडल में अनियंत्रित बाइक से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान गांव गंगा निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।

ग्रामीण मंगलवार सुबह सैर के लिए जा रहे थे। गांव से एक किलोमीटर दूरी पर उन्होंने नरमा के खेत में बाइक गिरा देखा। मौके पर जाकर देखा तो एक युवक भी मृत अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार प्रवीण मोटरसाइकिल पर कालुआना की ओर से गंगा की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर नरमा के खेत में गिर गई, जिस कारण प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। गोरीवाला पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story