यमुनानगर: सैर पर निकले किसान की गोली मारकर हत्या

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर: सैर पर निकले किसान की गोली मारकर हत्या


यमुनानगर: सैर पर निकले किसान की गोली मारकर हत्या


यमुनानगर, 11 मई (हि.स.) यमुनानगर के गांव बाल छप्पर में सोमवार सुबह एक किसान की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह प्रतिदिन की तरह सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान गांव के बाहरी क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके से साक्ष्य जुटाए तथा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story