सोनीपत: प्रदर्शनी में मोदी के जीवन सफर से रूबरू हुए स्कूली विद्यार्थी

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: प्रदर्शनी में मोदी के जीवन सफर से रूबरू हुए स्कूली विद्यार्थी


सोनीपत, 21 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान

के तहत कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के गोहाना स्थित कार्यालय में लगी प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी सोमवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए आकर्षण

का केंद्र रही। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं

ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने चित्रों और उनमें दी गई जानकारियों के माध्यम

से श्री मोदी के जीवन के अलग-अलग पड़ावों के बारे में जानकारी ली।

प्रदर्शनी

में श्री नरेंद्र मोदी के प्रारंभिक जीवन से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के

प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा को चित्रों और विवरण के माध्यम से दिखाया गया है। प्रधानमंत्री

कार्यालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950

को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वह अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री

रहे। इसके बाद मई 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 9 जून 2024 को उन्होंने

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

प्रदर्शनी

के संयोजक भाजपा नेता कुलदीप कौशिक ने विद्यार्थियों को चित्रों में दिखाई गई घटनाओं

और उनसे जुड़ी जानकारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य

युवा पीढ़ी को प्रधानमंत्री के जीवन और सार्वजनिक जीवन की यात्रा से परिचित कराना है।

अभियान के दौरान अलग-अलग वर्गों के लोगों को प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित किया

जा रहा है।

प्रदर्शनी

देखने पहुंचे विद्यार्थियों ने चित्रों को करीब से देखा और उनके बारे में सवाल भी किए।

विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक अनिल भी मौजूद रहे। डॉ. अरविंद शर्मा के कार्यालय

की ओर से सुनील और अमित शर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा प्रदर्शनी के बारे

में जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन ने प्रदर्शनी को विद्यार्थियों के लिए जानकारी बढ़ाने

वाली गतिविधि बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story