मोदी और शाह की जोड़ी ने भाजपा को भारतीय राजनीति का सबसे मजबूत स्तंभ बनाया : गौरव पाडला

WhatsApp Channel Join Now
मोदी और शाह की जोड़ी ने भाजपा को भारतीय राजनीति का सबसे मजबूत स्तंभ बनाया : गौरव पाडला


कैथल, 8 अप्रैल (हि.स.)। हिंदी सलाहकार समिति केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य एवं भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी ने भाजपा को भारतीय राजनीति का सबसे मजबूत स्तंभ बना दिया है और भारतीय जनता पार्टी आज के समय की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

मंगलवार को कैथल स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान विश्वशक्ति एवं विश्व गुरू के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो।

इसके साथ ही विश्व शांति तथा न्याययुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विश्व के राष्ट्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखे। भाजपा नेता गौरव पाडला ने कहा कि पी.एम. मोदी के नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीयध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा निरंतर सेवाभाव से राष्ट्रकल्याण की ओर अग्रसर है। भाजपा की ये 45 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्रउत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है और 2014 से पी.एम. मोदी के नेतृत्व में भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, वंचितों और महिलाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी भी एक बड़ा संघर्ष था, लेकिन नरेंद्र मोदी के पी.एम. बनने के बाद भाजपा सरकार ने गरीबों को घर, बिजली, गैस, शौचालय, बैंक अकाउंट व स्वास्थ्य बीमा देने के साथ-साथ मुफ्त राशन देकर उनको एक सुरक्षित और सम्मानित जीवन देने का काम किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज वर्मा

Share this story