सोनीपत: मोदी ने विश्व में भारत की शान बढ़ाई : प्रदीप सांगवान
सोनीपत, 21 सितंबर (हि.स.)। सेवा
संकल्प अभियान के तहत मुंडलाना खंड का कार्यक्रम सोमवार को गांव बुटाना स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ
माध्यमिक विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम में बरोदा हलके से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी
प्रदीप सांगवान ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत
की शान बढ़ाई है। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार पंघाल ने की, जबकि संयोजन
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण ने किया।
कार्यक्रम
में मुंडलाना खंड के निजी विद्यालयों समेत करीब 90 विद्यालयों के विद्यार्थी और शिक्षक
शामिल हुए। प्रदीप सांगवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में भारत
की शान बढ़ाने का काम किया है। उनके शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़
रही है। भारत खाद्यान्न, सामरिक क्षमता और अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा
है। अभियान
के तहत विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और वर्ष 2047 के विकसित भारत की थीम
पर रंगोली और पोस्टर बनाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

