हिसार : अग्रोहा अस्पताल से मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार, छह मोबाइल बरामद
शिकायत के अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी को दबोचा, चोरी के मोबाइल बरामद
हिसार, 31 अगस्त (हि.स.)। अग्रोहा अस्पताल से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले
में अग्रोहा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे
से चोरी किए गए छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोहली निवासी
नवीन के रूप में हुई है।
अग्रोहा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने साेमवार काे बताया कि 30 अगस्त को चंदो
कलां निवासी कुलजीत ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अग्रोहा अस्पताल से उसके और उसके भाई
के मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं। शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू की गई। जांच के दौरान
पुलिस टीम ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही
पर चोरी किए गए छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आदमपुर थाना पुलिस ने गांव काबरेल स्थित शिवालिक
बोर्डिंग पब्लिक स्कूल में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार
किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एचपी लैपटॉप, एचपी प्रिंटर
और पानी की मोटर बरामद कर ली है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलेमगढ़ गांव निवासी सागर व प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सीसवाल निवासी सज्जन कुमार ने आदमपुर थाना में शिकायत दी थी
कि गांव काबरेल स्थित उनके शिवालिक बोर्डिंग पब्लिक स्कूल से अज्ञात चोर एक एचपी लैपटॉप,
एक एचपी प्रिंटर और पानी की मोटर चोरी कर ले गए। शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की
जांच करते हुए मुख्य सिपाही राकेश की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए
और संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित की। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने दो
आरोपियों को काबू कर पूछताछ की और दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की
निशानदेही पर चोरी किया गया एक एचपी लैपटॉप, एक एचपी प्रिंटर और एक पानी की मोटर बरामद
कर ली। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों सागर और प्रवीण को अदालत में पेश किया गया, जहां
से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

