सिरसा: विश्व टीबी दिवस पर एमएमयू वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: विश्व टीबी दिवस पर एमएमयू वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सिरसा, 24 मार्च (हि.स.)। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत एक्टिव केस फाइंडिंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा ने मंगलवार काे नागरिक अस्पताल से एमएमयू वैन को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। सिविल सर्जन ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की पूरी आबादी की टीबी के लिए स्क्रीनिंग करना तथा संभावित रोगियों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों की जांच की जाएगी और टीबी के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी।

सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि यह अभियान एमएमयू वैन और वल्र्ड पार्टनर प्राइवेट एनजीओ के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जिले भर में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों में टीबी के लक्षणों की सक्रिय रूप से जांच की जा रही है, ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाकर उपचार शुरू किया जा सके। इससे टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर डीपीसी विपिन कुमार, डीपीपीएम राजेश कुमार, डीपीएस सुरेश कुमार, एसटीएस राकेश कुमार और टीबीएचवी संजय वर्मा भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story